रानीखेत-चौबटिया को रोपवे से जोड़ने की मांग तेज
ऐसे में चिलियानौला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरुण रावत ने रुचि लेते हुए बताया कि रोपवे परियोजना से सम्बन्धित पुराने अभिलेख और प्रस्ताव एकत्र किए जा रहे हैं। इसके बाद पालिका की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजकर पिफर से इस मांग को उठाया जायेगा। इससे चिलियानौला और रानीखेत दोनों क्षेत्रों में पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेेगा।
क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहाँ पहुँचते हैं लेकिन नए आकर्षण विकसित नहीं होने से पर्यटन को अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। कुमाउँ मण्डल विकास निगम के पूर्व निदेशक सदस्य