उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरें पढ़ें • पिघलता हिमालय - साप्ताहिक पत्रिका स्थापित 1978 •
हल्द्वानी से प्रकाशित • हिमालय संगीत शोध समिति के कार्यक्रम देखें •
ई-पेपर डाउनलोड करें • नवीनतम अंक उपलब्ध है
गुरु-शिष्य परम्परा और घरानेदारी की संगीत शिक्षा से हट कर संगीत की शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों व जिज्ञासुओं के लिए प्रारम्भिक संगीत ज्ञान की पुस्तकीय जानकारी आवश्यक है। ऐसे संगीत प्रेमियों के लिए यह पुस्तक उपयोगी हो सकती है।
इसमें संगीत की प्रारम्भिक उपयोगी सामग्री को रखा गया है। प्रथम खण्ड में परिभाषाओं के अतिरिक्त संगीत विषयक प्रश्नों का हल सरल व सुबोध् भाषा में करने का प्रयास किया गया है। द्वितीय खण्ड में गायन प्रारम्भ करने की विध्यिों से लेकर प्रमुख रागों को दिया गया है।