उत्तराखण्ड

यात्रा सीजन में चार धाम यात्रा के अलावा अन्य महत्वपूर्ण धर्मिक व पर्यटन से जुड़ी यात्राएं जारी

📅 13 May 2026 ✍️ पिघलता हिमालय
पिथौरागढ़/चमोली। यात्रा सीजन में चार धाम यात्रा के अलावा अन्य महत्वपूर्ण धर्मिक व पर्यटन से जुड़ी यात्राएं जारी हैं। आदि कैलास यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित बनाने को तैयारियां की गई हैं। कपाट खुलते ही इस यात्रा पर आने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धरित दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें। यात्रा के लिये आने वालों को परमिट जारी किये गये हैं। यात्रा कारणों से व्यास घाटी के होम स्टे संचालकों, धारचूला के होटल व्यवसाइयों, टूर आपरेटरों में खुशी है। कुटी के प्रधान नागेन्द्र सिंह बताया कि यात्रा के पहले ही दिन 250 से अध्कि यात्रियों ने शिवधाम के दर्शन किये। उधर वांण स्थित लाटू देवता के कपाट खुलने के बाद से यात्रा जारी है। नन्दादेवी के मंुहबोले भाई लाटॅ देवता के दर्शन के लिये लोग जुटे हैं। पारम्परिक तरीके से कपाट खोलने की प्रक्रिया के बाद ग्रामीणों ने नृत्यगीत भी किये।
साझा करें: Facebook Twitter WhatsApp

📰 संबंधित समाचार

उत्तराखण्ड

सीपू महादेव महाकुम्भ के भव्य आयोजन

धारचूला। दारमा घाटी स्थित पावन सीपू ग्राम में 12 साल बाद सीपू महादेव महाकुम्भ के भव्य आयोजन में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मान्यता है कि जब देवाधिदे...

📅 03 Jul 2026 पढ़ें →
उत्तराखण्ड

कैंची धाम के पास होने वाले जाम से आम जनता दुःखी हो चुकी है

अल्मोड़ा/नैनीताल। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर कैंची धाम के पास होने वाले जाम से आम जनता दुःखी हो चुकी है। कहने को ग्रीष्म के सीजन और धार्मिक आस्था के सैलाब ...

📅 25 Jun 2026 पढ़ें →
उत्तराखण्ड

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ की धूम

चमोली। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ की धूम मची। पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयो...

📅 11 Jun 2026 पढ़ें →
उत्तराखण्ड

पार्टियों में टिकट के लिये घमासान

विधनसभा चुनाव 2027 के लिये जैसे-जैसे एक-एक दिन नजदीक आता जा रहा है पार्टियों में टिकट के लिये घमासान बढ़ती जा रही है। राजनीति का खेल क्या न करा दे। सित...

📅 30 Apr 2026 पढ़ें →