सम्पादकीय

दिलेर मेहंदी का झूमना: संस्कृति के नाम पर यही सब हो रहा है

📅 30 October 2026 ✍️ पिघलता हिमालय
उत्तराखण्ड के नरेन्द्रनगर में कुंजपुरी विकास मेले में दिलेर मेहंदी के झूमने पर बबाल मच गया। नाम कमा चुके इस कलाकार का नशा इस कदर था कि न तो उनसे बोला जा रहा था और न ढंग से चला जा रहा था। कार्यक्रम देख रहे वन मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर चढ़ गए और भरी सभा में दिलेर मेहंदी पर नशे का आरोप लगाते हुए फटकारा। मंत्री ने कहा- इतने बड़े गायक होकर इस तरह का व्यवहार बहुत शर्मनाक है। लाखों रुपये देकर इसलिये बुलाया गया है कि तुम जनता के साथ मजाक करो?
कलाकार का बेढंगा तरीका डांट खाने लायक ही था लेकिन सवाल यह है कि होने वाले आयोजनों में लाखों रुपये देकर कौन सी संस्कृति परोसी जा रही है। कलाकार प्रदेश का हो या बाहर का, आंखिर पिछले कुछ वर्षों से यह सब क्या होने लगा है? इस आयोजन में भी पैंतीस लाख रुपये पर दिलेर मेहंदी को बुलाया गया था। मंत्री द्वारा खुली सभा में एक कलाकार को डांट-डपट के बाद दिलेर मेहंदी के पक्ष में कई बड़े कलाकारों जो चैनल व मंचों पर अपनी प्रस्तुति देते हैं, ने कहा कि ‘दिलेर पा जी’ नशा नहीं करते हैं बल्कि स्वास्थ्य कारणों से गाने में उन्हें दिक्कत थी। और मंत्री ने भी उन्हें खुलेआम इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिये था। अब सवाल है कि जब किसी तरह की दिक्कत है तो लाख
साझा करें: Facebook Twitter WhatsApp

📰 संबंधित समाचार

सम्पादकीय

सवाल उठना स्वाभाविक है

अंकिता भण्डारी प्रकरण से जुड़े आरोपों और न्याय की मांग के बीच दुष्यन्त कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने से उत्तराखण्ड में राजनीतिक सवाल खड़े ...

📅 22 Oct 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

दिनेश आर्य को राज्यसभा टिकट आम जनता का भरोसा है

उत्तराखण्ड में खाली हो चुके राज्यसभा सीट से भाजपा के दिनेश आर्य को टिकट मिलना आम जनता का भरोसा है। भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की ओर से राज्यसभा प्रत्...

📅 16 Oct 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

गुण्डागर्दी और भ्रष्टाचार

उत्तराखण्ड में छात्र संघ चुनाव में इस बार सारे पुराने रिकार्ड तोड़ते हुए गुण्डागर्दी का अध्याय जुड़ चुका है। ऐसे में उच्चशिक्षा से जुड़े विद्वतजनों ने एक...

📅 07 Oct 2026 पढ़ें →
सम्पादकीय

जनप्रतिनिधि होने का मतलब

जनता की आवाज को उठाने वाले, जनता के दुःख दर्द को समझने वाले, समाज को न्याय दिलाने वाले, अपनी सामर्थ अनुसार समाज में दानपुण्य करने वाले को जनप्रतिनिधि ...

📅 01 Oct 2026 पढ़ें →