उत्तराखण्ड

मानसूनी बरसात में नदी-नाले उफनाए हुए हैं

📅 16 July 2026 ✍️ पिघलता हिमालय
मानसूनी बरसात में नदी-नाले उफनाए हुए हैं और भूस्खलन से यातायात प्रभावित है। उत्तरकाशी के डोडीताल क्षेत्र स्थित पखोटू बुग्याल में वज्रपात से 200 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। गंगा घाटी और मोरी क्षेत्र के 15 पशुपालक ग्रीष्म प्रवास में पखोटू बुग्याल पहँुचे थे, जिन्हें बिगड़ते मौसम ने नुकसान किया। जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है ताकि प्रभावितों को उचित सहायता मिल सके। दूसरी ओर सावन की झड़ी में आस्था का सैलाब कम नहीं हो रहा है और शिवालयों में दूर-दूर से श्रद्धालु पहँुचे हैं। सरकते पहाड़ों के बीच खतरा मोल लेकर यात्रा करने वाले श्रद्धालु जागेश्वर मन्दिर तक दिखाई दे रहे हैं। चारधाम यात्रा मार्ग में भी दिक्कत के बाद रुक-रुक कर यात्री आ-जा रहे हैं। मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से यहाँ जेसीबी और
साझा करें: Facebook Twitter WhatsApp

📰 संबंधित समाचार

उत्तराखण्ड

सीपू महादेव महाकुम्भ के भव्य आयोजन

धारचूला। दारमा घाटी स्थित पावन सीपू ग्राम में 12 साल बाद सीपू महादेव महाकुम्भ के भव्य आयोजन में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मान्यता है कि जब देवाधिदे...

📅 03 Jul 2026 पढ़ें →
उत्तराखण्ड

कैंची धाम के पास होने वाले जाम से आम जनता दुःखी हो चुकी है

अल्मोड़ा/नैनीताल। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर कैंची धाम के पास होने वाले जाम से आम जनता दुःखी हो चुकी है। कहने को ग्रीष्म के सीजन और धार्मिक आस्था के सैलाब ...

📅 25 Jun 2026 पढ़ें →
उत्तराखण्ड

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ की धूम

चमोली। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ की धूम मची। पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयो...

📅 11 Jun 2026 पढ़ें →
उत्तराखण्ड

यात्रा सीजन में चार धाम यात्रा के अलावा अन्य महत्वपूर्ण धर्मिक व पर्यटन से जुड़ी यात्राएं जारी

पिथौरागढ़/चमोली। यात्रा सीजन में चार धाम यात्रा के अलावा अन्य महत्वपूर्ण धर्मिक व पर्यटन से जुड़ी यात्राएं जारी हैं। आदि कैलास यात्रा को सुरक्षित, सुव्...

📅 13 May 2026 पढ़ें →